Success Story

Ajay kumar meena

Clerk · Forth Grade 2026

गोविन्दपुरा

Ajay kumar meena
सफलता की कहानी: अजय कुमार मीना

मेरा नाम अजय कुमार मीना है। मैं गोविंदपुरा, ग्राम पंचायत डौमई, तहसील सरमथुरा, जिला धौलपुर (राजस्थान) का निवासी हूँ। मैं पिछले कई वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूँ, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मुझे निराशा के अलावा कुछ हासिल नहीं हो सका।

पिछले चार महीनों में हमारे गाँव गोविंदपुरा में जिला परिषद के मार्गदर्शन में “SBI Card” और “Eco Needs Foundation” के सहयोग से एक सामुदायिक लाइब्रेरी स्थापित हुई। मैं निरंतर इस लाइब्रेरी में अध्ययन करता रहा।

संघर्ष और स्वास्थ्य चुनौती

इसी दौरान मुझे गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा। मेरे फेफड़ों में संक्रमण के कारण मवाद भर गया था और लगभग तीन महीनों तक नली डालकर उसे निकाला गया। उस स्थिति में मेरे लिए घर से बाहर रहना भी कठिन था और मेरी पढ़ाई लगभग छूट चुकी थी।

लाइब्रेरी: कठिन समय में सबसे बड़ा सहारा

ऐसे कठिन समय में लाइब्रेरी का खुलना मेरे लिए किसी उपहार से कम नहीं था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मैंने इस लाइब्रेरी का भरपूर उपयोग किया और उसी का परिणाम है कि मुझे यह सफलता प्राप्त हुई।

पहली उपलब्धि, अंतिम नहीं

यह सफलता मेरे जीवन की पहली उपलब्धि है, लेकिन अंतिम नहीं। मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन मैं इसी लाइब्रेरी से आगे बढ़कर अपने बड़े लक्ष्य को प्राप्त करूँगा।

मेरा संकल्प

मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि जिन उद्देश्यों के साथ इस लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है, उन उद्देश्यों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा और समाज तथा संगठन के विश्वास को बनाए रखूँगा।

मैं पूर्ण निष्ठा और वचनबद्धता के साथ यह संकल्प लेता हूँ।

Ajay kumar meena Clerk Forth Grade 2026 गोविन्दपुरा success story library gyandeep